
Raigarh अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 ट्रैक्टर जब्त
Raigarh। लंबे समय से अवैध रेत परिवहन की मिल रही सूचनाओं पर आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुसौर थाना क्षेत्र के पंजीपथरा पुलिस ने 9 ट्रैक्टरों को पकड़कर जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार, बिना रॉयल्टी के रेत तस्करी की खबरों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरायपाली बाजार चौक पर नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया, जो अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे थे।

वाहन चालकों द्वारा रॉयल्टी आदि के दस्तावेज नहीं दिखाने पर सभी पर धारा 106(1) के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही सूचना खनिज विभाग को भी दी गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब, खनिज और जुआ पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
इन वाहनों पर हुई कार्रवाई:
ट्रैक्टर महेंद्र सीजी 13 एमएस 7801 – चालक धनश्वर निषाद (गुर्रा, थाना खरसिया)
ट्रैक्टर महेंद्र सीजी 13 एमएस 8723 – चालक तरुण कुमार डड़सेना (बरभौना, थाना छाल)
ट्रैक्टर मैक्स्स सीजी 13 ए 0954 – चालक लेखराम राठिया (बरभौना, थाना छाल)
ट्रैक्टर महिंद्रा (बिना नंबर) – चालक लाल कुमार पटेल (बरभौना, थाना छाल)
ट्रैक्टर महेंद्र सीजी 13 एमएस 9156 – चालक पवन कुमार राठिया (कुकराचोली, थाना छाल)
ट्रैक्टर महेंद्र सीजी 11 सीजे 5182 – चालक दिलेश्वर डड़सेना (बरभौना, थाना छाल)
ट्रैक्टर महेंद्र सीजी 13 बीजी 8169 – चालक भीमा डड़सेना (बरभौना, थाना छाल)
ट्रैक्टर सोनालिका (बिना नंबर) – चालक शेखरचंद डड़सेना (बरभौना, थाना छाल)
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध रेत परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



