
Ex. Collector की फर्जी प्रोफाइल बनाकर 75 हजार की ठगी
25-8-2025
Dhamtari। साइबर ठगों ने अब धोखाधड़ी का नया तरीका अपनाया है। जिले में ठगों ने पूर्व कलेक्टर भीम सिंह के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर 75 हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले की शिकायत ऑनलाइन साइबर क्राइम में दर्ज कराई गई है।

ठगों ने कलेक्टर की फोटो और जानकारी का उपयोग करते हुए फर्जी आईडी बनाई और लोगों को संदेश भेजकर पैसों की मांग की। एक व्यक्ति से 75,000 रुपए ठगने के बाद आरोपी गायब हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस की अपील: ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी संदिग्ध लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। ठगी होने पर तुरंत पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



