March 2, 2026
पुलिस महानिरीक्षक Raipur रेंज ने किया रायपुर पुलिस के साथ मार्गदर्शन सत्र

पुलिस महानिरीक्षक Raipur रेंज ने किया रायपुर पुलिस के साथ मार्गदर्शन सत्र

Aug 24, 2025

रायपुर, 24 अगस्त 2025: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, श्री अमरेश कुमार मिश्रा ने रायपुर जिला पुलिस बल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक प्रेरणादायी मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया। यह सत्र अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, मेकाहारा, रायपुर में 21 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में रायपुर जिले के कुल 2316 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

अनुशासन और सकारात्मक सोच से होगी बेहतर पुलिसिंग
पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और टीम भावना को पुलिस बल में एकजुटता और विश्वास का आधार बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप व्यावसायिक कार्यों का संचालन और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता बेहतर पुलिसिंग की कुंजी है। श्री मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अनुभवों और चुनौतियों को समझा।
उन्होंने अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि छोटे अपराधों को समय रहते रोककर बड़े अपराधों को टाला जा सकता है। इसके लिए उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से समझाया और थाना प्रभारियों को प्रत्येक विवेचक के साथ प्रतिदिन केस पर चर्चा करने के निर्देश दिए।

पुलिसिंग की चुनौतियों और समाधानों पर चर्चा
मार्गदर्शन सत्र में पुलिस के प्रति जनता के विश्वास, रायपुर में अपराध और कानून व्यवस्था की वर्तमान चुनौतियों, और उनके समाधानों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। श्री मिश्रा ने सभी बिंदुओं को सूचना पटल पर अंकित कर प्रत्येक पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और नशे पर पूर्ण प्रतिबंध जैसे नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

2316 पुलिस कर्मियों ने लिया हिस्सा
सत्र के पहले दिन, 21 अगस्त को दो सत्र आयोजित किए गए, जिसमें पहले सत्र में 762 और दूसरे सत्र में 660 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए। अंतिम सत्र में 24 अगस्त को 894 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत में रायपुर पुलिस के कार्यों, वर्तमान चुनौतियों, नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में बेहतर पुलिसिंग के लिए योजनाओं की जानकारी दी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix