March 2, 2026
जिला Durg police  ने Fit India पहल के तहत आयोजित किया साइकिलिंग अभियान

जिला Durg police ने Fit India पहल के तहत आयोजित किया साइकिलिंग अभियान

Aug 24, 2025

Sunday On Cycle: फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’
दुर्ग: पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार खेलो इंडिया योजना के तहत फिट इंडिया पहल को बढ़ावा देने और फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से जिला दुर्ग पुलिस द्वारा आज, दिनांक 24.08.2025 को ‘Sunday On Cycle: फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ के तहत एक विशेष साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम, दुर्ग में श्री विजय अग्रवाल, भापुसे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस का संदेश
इस अवसर पर श्री विजय अग्रवाल ने साइकिलिंग सवारों को रवाना करने से पहले अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा, “यह साइकिलिंग अभियान केवल आज के लिए नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में निरंतर फिटनेस को अपनाने का संदेश देता है। स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के लिए हमें प्रतिदिन फिटनेस पर ध्यान देना होगा। यह न केवल हमारी वर्तमान जिंदगी को बेहतर बनाएगा, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी हमें स्वस्थ और सुखी जीवन जीने में मदद करेगा।” उन्होंने सभी से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपने दैनिक जीवन में साइकिलिंग को शामिल करने की अपील की।

साइकिल रैली का मार्ग
साइकिल रैली को सहायक उप निरीक्षक अनिल शुक्ला और सहायक उप निरीक्षक खोमन प्रसाद पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम, दुर्ग से शुरू होकर गांधी चौक, पटेल चौक, गंजपारा चौक होते हुए पुनः गंजपारा चौक, पटेल चौक, गांधी चौक से वापस स्टेडियम तक पहुंची। इस रैली में जिला दुर्ग के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

प्रमुख उपस्थित अधिकारी
आयोजन के दौरान श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), जिला दुर्ग, श्री नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, रक्षित आरक्षी केंद्र, दुर्ग, श्री लायक राम डहरिया, कंपनी कमांडर, श्री योगेश कुमार चन्द्रा, कंपनी कमांडर, और श्री वासुदेव बढ़ई, कंपनी कमांडर, सातवीं वाहिनी छसबल, भिलाई सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix