
Durg पुलिस की ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता
नशे के खिलाफ थाना उतई पुलिस की सख्त कार्यवाही
दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना उतई पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जप्त की है।

आरोपिया द्वारा अवैध रूप से धन अर्जन के लिए हो रही थी गांजा की बिक्री
दिनांक 23/08/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरातराई, नहर रोड, गौरा चौक के पास एक महिला अपनी खुशी बिरयानी दुकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना उतई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम ममता महिलांगे (उम्र 26 वर्ष, निवासी गौरा चौक, ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग) बताया।
आरोपिया के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा और कीपैड मोबाइल जप्त
गवाहों की मौजूदगी में महिला की दुकान की तलाशी ली गई, जिसमें एक पीले रंग के थैले में 1.280 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत करीब 12,000 रुपये) और एक पुराना सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। ममता महिलांगे से गांजा रखने के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और मोबाइल को जप्त कर लिया और आरोपिया के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध क्रमांक 339/2025 दर्ज किया गया।
अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ दुर्ग पुलिस की सतत कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री पर कड़ा प्रहार किया है। इस कार्रवाई के बाद ममता महिलांगे को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
कार्रवाई में पुलिस टीम की उल्लेखनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रव, उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक ध्रुव चंद्राकर, दिलीप सिदार, महिला आरक्षक बिंदु भाले और पूजा सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपराध विवरण:
अपराध क्रमांक: 339/2025
धारा: 20(ख) NDPS एक्ट
आरोपिया का नाम: ममता महिलांगे (उम्र 26 वर्ष, निवासी गौरा चौक, ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग, छ.ग.)
जप्त सामग्री: 1.280 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत करीब 12,000 रुपये), 01 सैमसंग कीपैड मोबाइल (पुराना, इस्तेमाल किया हुआ)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



