
Durg:बोरी थाना के सामने युवक से बेरहमी से मारपीट, FIR दर्ज – आरोपी अब भी फरार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत बोरी थाना चौक पर 18 अगस्त 2025 (सोमवार) को शाम 6 बजे के आसपास शर्मनाक मारपीट की घटना हुई। वार्ड नंबर 01 यादव पारा, जोगीगुफा चौकी लिटिया निवासी चंद्रकांत पांडे, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं, वेद वस्त्रालय बोरी में दुकान के बाहर लाइट लगाने काम कर रहे थे। इसी दरमियान बोरी से दनिया की ओर जाने वाली रोड से गुजर रही एक सफेद रंग की कार को उन्होंने दोस्त की समझकर आवाज दी। थोड़ी देर बाद कार रिवर्स में लौटकर दुकान के पास रुकी।

कार से चार युवक उतरे और आवाज देने का कारण पूछा। चंद्रकांत ने गलती स्वीकार कर माफी मांगी, लेकिन उनमें से एक युवक ने अश्लील गाली देते हुए थप्पड़ मारा। इसके बाद चारों ने मिलकर रोड पर घसीटते हुए लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और धमकी दी। पीड़ित थाने की तरफ दौड़ने लगा तो युवक उसे खींचकर थाने के गेट के पास भी मारपीट कर फरार हो गए।
आरोपियों की पहचान
चंद्रकांत ने मुख्य आरोपी की पहचान ग्राम दनिया निवासी कान्हा पटेल के रूप में की है। अन्य तीन युवकों की पहचान अभी बाकी है। FIR के अनुसार, सभी का पता छत्तीसगढ़ राज्य में अंकित है।

FIR का विवरण
FIR क्रमांक: 0114
FIR तारीख/समय: 19/08/2025, रात 20:21 बजे
घटना का दिन/समय: 18/08/2025 (सोमवार), लगभग 18:00 बजे
स्थान: वेद वस्त्रालय के सामने, थाना बोरी से पूर्व दिशा में मात्र 0.1 किमी दूर
धारा: भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3)
रिपोर्ट मौखिक रूप से दी गई
गवाह: घटना को दुकान में बैठे संजय एवं अन्य ने देखा, बीच-बचाव भी किया
चोटें: बाएँ भुजा के नीचे, बाई छाती तरफ, दाहिने कान के पीछे (FIR में स्पष्ट विवरण)
पीड़ित द्वारा दुकान का CCTV फुटेज भी पुलिस को प्रस्तुत किया गया
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



