March 2, 2026
राजधानी में नौकरी का झांसा देकर 97 युवकों से लाखों की ठगी, HR फरार

राजधानी में नौकरी का झांसा देकर 97 युवकों से लाखों की ठगी, HR फरार

Aug 23, 2025

23-8-2025
रायपुर। राजधानी में नौकरी का सपना दिखाकर 97 युवकों से लाखों रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फ्लैश इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड नामक कथित कंपनी के एचआर शुभम नामक युवक ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवकों को 30 हजार रुपए मासिक वेतन और राजधानी में एक माह की ट्रेनिंग का झांसा दिया। इसके एवज में प्रत्येक युवक से 5-5 हजार रुपए वसूले गए।

कुल मिलाकर शुभम ने ट्रेनिंग और रहने की व्यवस्था के नाम पर करीब 4.50 लाख रुपए वसूल किए। रकम लेने के बाद आरोपी बहाने बनाकर होटल से फरार हो गया और उसका मोबाइल भी बंद मिला।

आईटीआई प्रबंधन की भूमिका पर सवाल

जानकारी के अनुसार, यह कथित कंपनी कानपुर के उत्तम आईटीआई के प्लेसमेंट कैंप के जरिए छात्रों का चयन कर रही थी। आईटीआई के इंस्ट्रक्टर अमित तिवारी का कहना है कि एचआर ने पहले ही ट्रेनिंग और रहने की व्यवस्था दिखाने से इनकार कर दिया था।

कर्ज लेकर जुटाए थे पैसे

 

पीड़ित युवकों ने बताया कि किसी ने कर्ज लेकर, तो किसी ने घर के गहने गिरवी रखकर यह रकम जुटाई थी। अब न केवल नौकरी का सपना टूटा, बल्कि घर लौटने का किराया भी नहीं बचा।

पुलिस में शिकायत, ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज मामला

सभी पीड़ित मौदहापारा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया है। चूंकि यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से जुड़ा है, इसलिए एफआईआर वहीं दर्ज होगी। फिलहाल रायपुर पुलिस पीड़ितों की मदद के लिए कार्रवाई में जुटी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix