
Australia में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Social Meadia पर रोक
सोशल मीडिया ने आज के समय में दुनिया को जोड़ने का सबसे बड़ा मंच प्रदान किया है। लोग यहां अपनी राय खुलकर रखते हैं, नई जानकारी साझा करते हैं और आपसी संवाद को मजबूत बनाते हैं। लेकिन यही प्लेटफॉर्म बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल भी खड़े कर रहा है।

कई शोधों और रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि सोशल मीडिया की लत बच्चों में तनाव, चिंता, अवसाद और आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम उठाने तक का कारण बन रही है। इसी खतरे को देखते हुए कई देशों ने बच्चों की सुरक्षा और उनके मानसिक स्वास्थ्य को बचाने के लिए कड़े कानून बनाए हैं। कुछ देशों ने तो सीधे तौर पर बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध (Ban) भी लगा दिया है।
ऑस्ट्रेलिया का सख्त कदम
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में बड़ा फैसला लेते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसका उद्देश्य बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करना और उन्हें ऑनलाइन खतरों से बचाना है।

इस कानून के तहत:
किसी भी 16 साल से कम उम्र के बच्चे को सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने की अनुमति नहीं है।
सोशल मीडिया कंपनियों की जिम्मेदारी होगी कि वे यह सुनिश्चित करें कि नाबालिग उनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल न कर सकें।
यदि कोई कंपनी इस नियम का उल्लंघन करती पाई जाती है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
फ्रांस में माता-पिता की अनुमति जरूरी
फ्रांस ने बच्चों की सुरक्षा के लिए अलग व्यवस्था की है। वहां यदि कोई बच्चा 15 साल से कम उम्र का है और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहता है, तो उसे पहले अपने माता-पिता की अनुमति लेनी होगी। साथ ही, सोशल मीडिया कंपनियों पर यह जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की सही उम्र की पहचान सुनिश्चित करें।
इस कानून का उद्देश्य है बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन से दूर रखना और उन्हें ऑनलाइन बुलिंग व धोखाधड़ी से सुरक्षित रखना।

यूके का ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट
ब्रिटेन (यूके) में ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट लागू है। इस कानून में सोशल मीडिया कंपनियों को बच्चों की सुरक्षा और उनकी प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि, यहां 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से पूरी तरह नहीं रोका गया है। लेकिन यह तय किया गया है कि:
बच्चों को उनकी उम्र के अनुरूप ही कंटेंट दिखाया जाए।
उनकी व्यक्तिगत जानकारी और प्राइवेसी की पूरी सुरक्षा की जाए।

जर्मनी में अभिभावक की इजाजत जरूरी
जर्मनी में भी सोशल मीडिया पर बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़ा नियम है। यदि कोई बच्चा 16 साल से कम उम्र का है, तो वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल तभी कर सकता है जब उसके माता-पिता इसकी अनुमति दें।
इस नियम का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे इंटरनेट पर किसी धोखाधड़ी, अनुचित व्यवहार या मानसिक दबाव का शिकार न हों।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



