March 2, 2026
Durg:ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाला निगरानी बदमाश साथियों सहित गिरफ्तार, 4 लाख के जेवरात बरामद

Durg:ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाला निगरानी बदमाश साथियों सहित गिरफ्तार, 4 लाख के जेवरात बरामद

Aug 22, 2025

दुर्ग। थाना नंदनी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त कार्रवाई में ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाले कुख्यात निगरानी बदमाश सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 4 लाख रुपये के चांदी के जेवरात, दो मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त औजार जब्त किए हैं।

 

चोरी की घटनाएँ

दिनांक 10-11 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात ग्राम मेढेसरा स्थित माँ दुर्गा ज्वेलर्स और 16-17 अगस्त 2025 की रात ग्राम कोड़िया स्थित भावना ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर प्रवेश किया और भारी मात्रा में चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। दोनों ही मामलों में थाना नंदनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिए थे विशेष निर्देश

घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने माल-मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद थाना नंदनी और एसीसीयू की टीम सक्रिय हुई।

सीसीटीवी और ई-साक्ष्य से मिली अहम सफलता

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर टीम की मदद ली। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि थाना छावनी का निगरानी बदमाश बादल सोनी ग्राम बोडेगांव में किराए का मकान लेकर रह रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर बादल सोनी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों सूरज कोसरे, नितिन झाड़े और धनेश्वर साहू के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

आरोपी पहले से भी चोरी के मामलों में चालान हो चुके हैं। वारदात से पहले वे ज्वेलरी शॉप की रेकी करते और सीसीटीवी कैमरे को डिस्कनेक्ट करने के बाद शटर को सब्बल से उखाड़कर चोरी करते थ

 

बरामदगी

आरोपियों से लगभग 3 किलो चांदी के जेवरात (कीमत करीब 4 लाख रुपये), दो मोटरसाइकिल और चोरी में प्रयुक्त सब्बल जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में ई-साक्ष्यों का प्रयोग किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. बादल सोनी (32 वर्ष) – निवासी कैंप-1, थाना छावनी

2. सूरज कोसरे (22 वर्ष) – निवासी तिलईरवार (टप्पा), जिला राजनांदगांव

3. नितिन झाड़े (22 वर्ष) – निवासी टेलीटोला (टप्पा), जिला राजनांदगांव

4. धनेश्वर साहू (28 वर्ष) – निवासी तिलईरवार (टप्पा), जिला राजनांदगांव

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix