March 2, 2026
Balrampur  में headmaster  की बेरहमी: दूसरी कक्षा की छात्रा का पैर टूटा, आरोपी गिरफ्तार

Balrampur में headmaster की बेरहमी: दूसरी कक्षा की छात्रा का पैर टूटा, आरोपी गिरफ्तार

Aug 22, 2025

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर ने दूसरी कक्षा की छात्रा को डंडे से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।


क्या है मामला?
यह घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया प्राइमरी स्कूल में हुई। जगिमा-पटना गांव के निवासी शिवकुमार यादव की बेटी ललिता यादव, जो कक्षा दूसरी की छात्रा है, क्लास में अन्य बच्चों से बात कर रही थी। इस बात से नाराज हेडमास्टर हेरालेआस टोप्पो (55) ने गुस्से में आकर ललिता के पैरों पर डंडे से जोरदार प्रहार किया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि छात्रा का पैर टूट गया।


इलाज जारी, परिजनों का आरोप- नहीं मिला खर्च
मारपीट के बाद ललिता के पैरों में गंभीर सूजन और दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत अंबिकापुर के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि हेडमास्टर ने ग्रामीणों और सरपंच के सामने इलाज का खर्च उठाने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई है।

बीईओ की जांच, FIR के बाद गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) जय गोविंद तिवारी ने स्कूल में जांच शुरू की। अन्य बच्चों के बयानों से पुष्टि हुई कि हेडमास्टर ने ललिता को डंडे से पीटा था। बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के निर्देश पर शंकरगढ़ थाने में हेडमास्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने हेरालेआस टोप्पो को धारा 75 और 82 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को रायपुर न्यायालय में पेश किया गया है।

छात्रा की हालत स्थिर
फिलहाल, ललिता का इलाज अंबिकापुर के संजीवनी हॉस्पिटल में चल रहा है और डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को स्थिर बताया है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है, और लोग स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix