
आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी में Durg पुलिस को मिली सफलता
मृतक का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज खुलासा
दुर्ग पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। मृतक के अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग और पैसे की उगाही का मामला सामने आया है।

आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.06.2025 को आवेदक अमर सिंह, पिता जोगेंद्र सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति नगर, मकान नंबर 113, सड़क नंबर 01, सुपेला, भिलाई ने थाना वैशाली नगर में अपने भाई हरविंदर सिंह के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुमशुदगी क्रमांक 30/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जीआरपी थाना के मर्ग क्रमांक 34/2025, धारा 194 बीएनएसएस की डायरी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर मृतक के भाई अमर सिंह से पूछताछ की गई।
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
अमर सिंह ने अपने बयान में बताया कि उनके भाई हरविंदर सिंह के मोबाइल नंबर 9340221232 पर पंजाब से एक मोबाइल नंबर के जरिए षड्यंत्र रचकर उनका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। दिनांक 12.06.2025 को मृतक से पैसे की मांग की गई और बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित किया गया। इससे आहत होकर हरविंदर सिंह ने 13.06.2025 को सुबह अपने घर से निकलकर भगत की कोठी के सामने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
अपराध दर्ज, पुलिस ने शुरू की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 230/2025, धारा 108, 308(2), 61(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम पंजाब रवाना की गई। वहां से आरोपी परमजीत सिंह, पिता बलवीर सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी काठगढ़, बलविंदर सिंह किराना दुकान के सामने, थाना बैरोके, जिला फाजिल्का, पंजाब को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया।
आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया
दिनांक 17.08.2025 को परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी महोदय, जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब से ट्रांजिट रिमांड पर थाना वैशाली नगर लाया गया। इसके बाद आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



