February 1, 2026
Pickup सहित 50 नग सूअर (कीमत लगभग ₹2,25,000) और Mobile लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Pickup सहित 50 नग सूअर (कीमत लगभग ₹2,25,000) और Mobile लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Aug 21, 2025

21-8-2025
Rajnandgaon: बिलासपुर जा रहे पिकअप वाहन से 50 नग सूअर और मोबाइल फोन लूटने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चिचोला पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

मामला उदयीन थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता नत्थानंद कांबले (उम्र 35 वर्ष), निवासी बड़र गली, बोथन रोड, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अगस्त की दोपहर करीब 1 बजे वह अपने बोलेरो पिकअप वाहन में 50 नग सूअर (कीमत लगभग ₹2,25,000) लोड कर ड्राइवर ईश्वर सिंह और मजदूर हुमनद गंगू एवं तीन अन्य के साथ बिलासपुर के रंजीत सेक्टर के पास पहुंचाने जा रहा था।

रात करीब 2 बजे जब वे चिचोला के पास पहुंचे, तब स्कॉर्पियो सवार 7-8 लोग उतरे और पिकअप से 50 सूअर व 3 मोबाइल फोन लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से चिचोला पुलिस टीम ने संदिग्धों को चिन्हित किया। आरोपियों में भूपेंद्र मानिकपुरी (36), राजू निषाद (29), गोविंदराम गोवाड़े (41), राहुल धुर्वे (27), चमन मानिकपुरी (25) शामिल हैं। सभी आरोपियों को पकड़कर ₹50,000 नगद और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया।

घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर वाहन भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix