
Rajnandgaon: घर की घेराबंदी कर गांजा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
21-8-2025
Rajnandgaonचिखली पुलिस ने गांजा बेचने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, चिलम, नकदी और अन्य सामान जब्त किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले से गांजा बेचने आई सिम्मर खान नामक महिला और खरीदारी करने आई गिरजा जेंचेल नामक महिला को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर मदरसा रोड स्थित मकान में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की घेराबंदी कर रेड की।

तलाशी के दौरान एक स्कूल बैग में गांजा भरा हुआ मिला। इसके अलावा नकदी रकम, गांजा तौलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन, गांजा पीने के तीन नग चिलम और सेलो टेप भी बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



