
चाकू दिखाकर धमकाने पर दो आरोपी गिरफ्तार
Rajnandgaon. Dongargarh पुलिस ने क्षेत्र में आम जनता की शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा-25, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर लोंही भवन पेट्रोल पंप के पास बोलतलाव रोड में आरोपी कमलेश सोनवानी पिता मुनु सोनवानी (उम्र 19 वर्ष), निवासी रामनगर वार्ड नंबर 21, जेल रोड, डोंगरगढ़ अपने पास रखे धारदार चाकू को दिखाकर लोगों को डराने और धमकाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

इसी से जुड़े एक अन्य मामले में पुलिस ने आरोपी शिव चंद्रवंशी पिता रविंद्र चंद्रवंशी (उम्र 20 वर्ष), निवासी जेल रोड फॉरेस्ट नाका के पास वार्ड 20 डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक स्टीलनुमा चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ भी धारा-25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
👉 *हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें*👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



