
चिचोला में बड़ा फर्जीवाड़ा: Diesel के नाम पर बेचा जा रहा था Base Oil, Firm मालिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
चिचोला: डीजल के नाम पर ट्रक चालकों को बेस ऑयल बेचने का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। गुजरात निवासी लालू भाई भुवानी की फर्म फेन्नी इंटरप्राइजेस के खिलाफ चिचोला पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
दरअसल, 24 जुलाई को जीएसटी विभाग ने फेन्नी इंटरप्राइजेस पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान लगभग 64 करोड़ रुपए का लेन-देन सामने आया। जांच में पता चला कि फर्म गुजरात से बेस ऑयल मंगाकर उसे डीजल बताकर 70 रुपए प्रति लीटर में बेच रही थी, जबकि पेट्रोलियम कंपनियों का डीजल 95 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध है।

कानून के अनुसार बेस ऑयल पर 9% जीएसटी लगता है, वहीं डीजल पर 23% वैट लगाया जाता है। इस गड़बड़ी के कारण सरकार को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा था।

चिचोला थाना प्रभारी कृष्णा पटले ने बताया कि सहायक आयुक्त कविता ठाकुर की रिपोर्ट पर फर्म मालिक लालू भाई भुवानी के खिलाफ धारा 318(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
👉 यह मामला न केवल बड़े कर चोरी की ओर इशारा करता है, बल्कि ईंधन बाजार में पारदर्शिता और सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
👉 *हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें*👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



