
Dhamtari में अनियंत्रित मालवाहक वाहन से बड़ा हादसा, बिजली पोल टूटा
धमतरी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गोविंदपुर-सोरस रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक अनियंत्रित मालवाहक चारपहिया वाहन नाले में घुस गया और सीमेंट का बना बिजली का पोल तोड़ दिया। हादसे में पोल का बड़ा हिस्सा वाहन पर गिर गया और गाड़ी फंस गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार में पोल से टकरा गया। हादसे के दौरान एक साइकिल सवार बालक भी चपेट में आया, जिसे हल्की चोट आई है।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई मौके पर पहुंचे। बिजली पोल के गिरने से आसपास की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रशासन ने क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला और पोल को व्यवस्थित किया। वाहन चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



