
Bhilai नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन विश्वास नशा मुक्ति अभियान को मिली सफलता
अवैध गांजा तस्करी पर नकेल
दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना भिलाई नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 1.150 किलोग्राम गांजा और एक स्कूटी को जब्त किया गया है।

सेक्टर 07-08 चौक में वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता
दिनांक 17.08.2025 को थाना भिलाई नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्कूटी (क्रमांक CG 08 BD7953) में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर राजनांदगांव से भिलाई पावर हाउस की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 07-08 चौक, गैरेज रोड, भिलाई में सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक स्कूटी (सुजुकी एक्सेस, क्रमांक CG 08 BD7953) को रोका गया।
दो आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी
वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने पूछताछ में अपने नाम हेमंत बमभोले उर्फ भोला और अक्षत सिंडे बताए। स्कूटी की तलाशी लेने पर डिक्की में रखे एक पीले-कत्थई रंग के कपड़े के झोले में 1.150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 432/2025, धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
हेमंत बमभोले उर्फ भोला
पता: कमला कॉलेज रोड, जीवन कॉलोनी, पाताल भैरवी मंदिर के पीछे, राजनांदगांव
अक्षत सिंडे
पता: वार्ड नं. 13, स्टेशन रोड, थाना चिखली, जिला राजनांदगांव
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



