
Deputy collector पर आरक्षक ने लगाया Rape का आरोप, तीन बार कराया Abortion
बालोद: में एक महिला आरक्षक ने बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरक्षक ने आरोप लगाया कि डिप्टी कलेक्टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और तीन बार गर्भपात कराया।
पीड़िता के मुताबिक, साल 2017 में डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, जो अफेयर में बदल गई। दिलीप ने शादी का वादा किया और मार्च 2017 में पहली बार गर्भपात कराया। युवती के अनुसार, नौकरी लगने के बाद वह दिलीप की पढ़ाई और खर्चों के लिए पैसे भेजती रही।

साल 2020 में दिलीप पीएससी पास कर डिप्टी कलेक्टर बने। आरोप है कि तब भी उन्होंने शादी का वादा निभाया नहीं। फरवरी 2023 में उन्होंने युवती के नाम से कार खरीदी और फरवरी 2024 में लोन उसके खाते में ट्रांसफर कराया। दिसंबर 2024 में अंडमान यात्रा के दौरान फिर संबंध बने, जिसके बाद जनवरी 2025 में दिलीप के सरकारी क्वार्टर में युवती को जबरन गर्भपात की दवा दी गई।

युवती ने आरोप लगाया कि कुल 3.30 लाख रुपए भी दिलीप के खाते में ट्रांसफर कराए गए। मई 2025 में तीसरी बार गर्भवती होने पर फिर जबरन गर्भपात कराया गया। जून 2025 में दिलीप ने शादी से इंकार कर दिया।
इस मामले में डौंडी थाने में BNS की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



