January 15, 2026
Supela , भिलाई में नवीन जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण

Supela , भिलाई में नवीन जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण

Aug 18, 2025

Bhilai। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुपेला स्थित नवीन जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय संगठन की शक्ति को सुदृढ़ करेगा और कार्यकर्ताओं के ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण का प्रमुख केंद्र बनेगा। नवीन परिसर से संगठन और सेवा के विस्तार के साथ-साथ भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायकगण, अन्य पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के इस नये कार्यालय से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी एवं संगठनात्मक कार्यों का संचालन और प्रभावी ढंग से होगा। साथ ही, यह कार्यालय पार्टी के विचार, संस्कृति और समाज सेवा का आदर्श स्थान बनेगा।

इस्पात नगरी भिलाई के सुपेला में स्थापित यह नवीन जिला भाजपा कार्यालय, संगठन, सेवा और समर्पण का नया प्रतीक बनकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix