
मनेन्द्रगढ़ : 21 अगस्त को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
MCB । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा 21 अगस्त 2025, गुरुवार को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक वार्ड क्रमांक 17, भगत सिंह वार्ड, जोड़ा तालाब छठ घाट के पास, जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है।

भर्ती की प्रमुख बातें
इस प्लेसमेंट कैम्प में मेसर्स सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ के विभिन्न निजी नियोजकों द्वारा कुल 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और लेबर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता साक्षरता से लेकर स्नातक तक निर्धारित है।

वेतनमान व आवेदन प्रक्रिया
चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 17,000 रुपये तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेना पूरी तरह निशुल्क है। इच्छुक युवाओं को अपने सभी शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



