March 2, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से कोपलवाणी विशेष स्कूल के बच्चों ने की मुलाकात, गौकरण पाटिल ने पैरों से बनाया शानदार पोट्रेट

राज्यपाल रमेन डेका से कोपलवाणी विशेष स्कूल के बच्चों ने की मुलाकात, गौकरण पाटिल ने पैरों से बनाया शानदार पोट्रेट

Aug 18, 2025

Raipur । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज कोपलवाणी विशेष स्कूल के बच्चों ने राजभवन में मुलाकात की। इस अवसर पर मूक-बधिर बालक गौकरण पाटिल ने राज्यपाल को उनका सुंदर पोट्रेट भेंट किया, जो उन्होंने अपने पैरों से बनाया था। गौकरण के पास हाथ नहीं हैं, साथ ही वह सुनने और बोलने में भी असमर्थ है, लेकिन अपनी लगन और प्रतिभा के दम पर उसने यह बेहतरीन चित्र तैयार किया।

राज्यपाल रमेन डेका ने चित्रकला में निपुण विशेष बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने बच्चों की कला और हुनर को पहचानते हुए इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल में विशेष प्रशिक्षण
कोपलवाणी विशेष स्कूल की संचालिका पद्मा शर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय में विशेष बच्चों को वोकेशनल ट्रेनिंग के तहत चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने आग्रह किया कि बच्चों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स को शासकीय आयोजनों में इस्तेमाल किया जाए, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से भी सहायता मिल सके।

राज्यपाल ने इस दिशा में उचित कदम उठाने की बात कही। उन्होंने बच्चों को कला के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

बधिर सप्ताह में शामिल होने का आग्रह
संचालिका पद्मा शर्मा ने राज्यपाल से 23 से 30 सितम्बर 2025 तक आयोजित बधिर सप्ताह के दौरान विशेष बच्चों के बीच आने का अनुरोध किया। इस विशेष अवसर पर स्कूल के अन्य शिक्षक और संस्था के सदस्य भी उपस्थित रहे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix