
होटल मैनेजर पर बियर की बोतल से प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
थाना वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही
दुर्ग पुलिस ने होटल सेंटर प्वाइंट में हुई मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

म्यूजिक सिस्टम की आवाज न बढ़ाने पर दिया घटना को अंजाम
घटना दिनांक 16.08.2025 की है, जब थाना वैशाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि सद्भावना चौक के पास चिल्ली पेपर बार स्थित होटल सेंटर प्वाइंट में मारपीट हो रही है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि होटल मैनेजर नंदन सिंह पर आरोपी विशु साहू ने बियर की बोतल से सिर पर प्राणघातक हमला किया, जिससे मैनेजर को गंभीर चोटें आईं।
आरोपी ने स्वीकारी जुर्म की बात
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी विशु साहू, निवासी कृष्णा नगर, गणेश चौक, सुपेला, भिलाई को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ चिल्ली पेपर बार में शराब पीने और खाना खाने गया था। बार कर्मचारी से म्यूजिक सिस्टम की आवाज बढ़ाने की मांग करने पर कर्मचारी ने मैनेजर नंदन सिंह को बुलाया। इसी बात पर गुस्साए विशु साहू ने मैनेजर के सिर पर बियर की बोतल से हमला कर दिया।
कानूनी कार्रवाई और जेल
पुलिस ने मौके पर धारा 296, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी के मेमोरंडम कथन और सबूतों के आधार पर उसे दिनांक 17.08.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



