
Raipur में नाबालिग से दुष्कर्म: 15 साल की बच्ची ने दिया नवजात को जन्म, 61 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में 61 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार किया है, जो रायपुर नगर निगम का कर्मचारी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कई महीनों तक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण किया, जिसका किसी को पता नहीं चला। जब पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत हुई, तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। लोकलाज के डर से परिजनों ने इस घटना को छिपाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पूछताछ में दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ।

पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता के बयान और डीएनए जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और नवजात की हालत स्थिर है और दोनों अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। इस घटना ने समाज में गहरी चिंता पैदा की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



