
Bilaspur : प्रार्थना सभा में धर्मान्तरण का आरोप, पास्टर समेत दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रार्थना सभा के बहाने चंगाई सभा कर लोगों का धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार और रविवार को होने वाली प्रार्थना सभाओं को टारगेट कर आरोप लगाया कि इन सभाओं में गरीब और ज़रुरतमंदों को उनकी बीमारी ठीक करने और अन्य प्रलोभन देकर धर्म बदलने का दबाव बनाया जाता है। इस मुद्दे को लेकर इलाके में काफी तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस की कार्रवाई
मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। तनाव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास्टर सुखनंदन लहरे और उनके भाई रघुनंदन लहरे को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम और बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में शिकायत देकर प्रलोभन देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदू संगठन के अभियान के तहत शहर से लेकर गांव तक ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं, जो प्रार्थना सभाओं में धर्मांतरण की कोशिश करते हैं। इन सभाओं में खास तौर पर गरीब और परेशान लोगों को बुलाकर उनका ब्रेनवॉश किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



