March 3, 2026
दर्दनाक घटना: शिवनाथ नदी में ‘हर-हर महादेव’ बोलकर युवक ने लगाई छलांग

दर्दनाक घटना: शिवनाथ नदी में ‘हर-हर महादेव’ बोलकर युवक ने लगाई छलांग

Aug 18, 2025


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट पर एक युवक ने ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाते हुए नदी में छलांग लगा दी। इस पूरी घटना का LIVE वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा करते देखा जा सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने बचने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह डूब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय कॉन्ट्रैक्ट-मजदूरों ने भी युवक को खोजने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया।

पुलिस द्वारा युवक की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह घटना क्षेत्रवासियों के लिए गहरे सदमे का कारण बनी है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix