
Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आमजन को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरजित सिंह के रूप में हुई है, जो प्रगति नगर कैंप-01, थाना छावनी जिला दुर्ग का निवासी है।

मामला चुड़ी लाइन सुपेला के पास का है, जहां आरोपी लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर सुपेला पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम हरजित सिंह बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद कर जब्त किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 974/2025, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं दुर्गेश सिंह राजपूत की अहम भूमिका रही।
सुपेला पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



