
तखतपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौमांस काटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: तखतपुर
17 अगस्त 2025, तखतपुर। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दिन तखतपुर में पुलिस ने गौमांस काट रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 और बीएनएस 299 के तहत कार्रवाई की गई है।

घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुलघट रोड निवासी धनंजय सिंह क्ष्री ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वार्ड क्रमांक 4 मिशन कम्पाउंड में साउल मसीह और संजय खेस नामक दो युवक गाय को काटकर उसका मांस बेचने की तैयारी कर रहे थे।
इस सूचना के बाद हिंदू संगठनों के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां दोनों आरोपी गाय का मांस काटते हुए मिले।
कृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व के दिन गौ हत्या की जानकारी मिलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सभी ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल अपनी टीम के साथ मिशन कम्पाउंड पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। मौके पर गाय के कटे हुए मांस भी बरामद किए गए। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



