March 3, 2026
Kanker मलांजकुडुम जलप्रपात में दर्दनाक हादसा, युवक की मौत,

Kanker मलांजकुडुम जलप्रपात में दर्दनाक हादसा, युवक की मौत,

Aug 17, 2025

17 अगस्त 2025 कांकेर जिले के प्रसिद्ध मलांजकुडुम जलप्रपात में एक दर्दनाक हादसा हो गया। वाटरफॉल घूमने आए एक युवक का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए यहां आया था।

रायपुर से गोपाल चंद्राकर अपने पांच दोस्तों के साथ शनिवार को मलांजकुडुम वाटरफॉल घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान गोपाल डेंजर जोन की ओर चला गया, जहां चिकने पत्थर पर पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। दोस्तों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रात में रेस्क्यू नहीं हो सका। रविवार सुबह नगर सेना और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू कर युवक का शव बरामद किया।

गौरतलब है कि मलांजकुडुम जलप्रपात में हर साल ऐसे हादसे होते रहते हैं, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसी जगह 2022 में भी दो युवकों की मौत हो चुकी थी। लगातार हो रहे हादसों ने पर्यटन स्थलों की बदइंतजामी और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix