
चंगोराभाठा हत्याकांड: Raipur Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर, 17 अगस्त 2025 चंगोराभाठा इलाके में युवक की हत्या के मामले में रायपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते सोमनाथ यादव नामक युवक को कुछ युवकों ने घर से बुलाया और गली में ले जाकर पहले जमकर पिटाई की।

जब उनका मन नहीं भरा, तो आरोपियों ने मृतक के पैर की पिंडली में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और सभी मौके से फरार हो गए।
मृतक की मां द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक, 13 अगस्त की रात कुछ युवक सोमनाथ को घर से बुलाकर ले गए। पूरी वारदात को मृतक की छोटी बहन ने देखा—उसके भाई को घर से बुला कर गली में ले जाकर पहले मारपीट की गई और फिर पैर में धारदार हथियार से वार किया गया।

घायल युवक को चाकू मारने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने सामने आए वारदात के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



