March 3, 2026
Raipur में दर्दनाक हादसा: Truck की टक्कर से युवती की मौत, दो घायल

Raipur में दर्दनाक हादसा: Truck की टक्कर से युवती की मौत, दो घायल

Aug 17, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा आमानाका थाना क्षेत्र के रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह मोड़ के पास रात 9 बजे हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवती भूमि चंद्राकर अपनी दो सहेलियों के साथ इस्कॉन मंदिर दर्शन करने गई थी। मंदिर से लौटते समय स्कूटी मोड़ते वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। भूमि ट्रक के चक्के के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अन्य दो लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर में भारी भीड़ और वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक बिगड़ गया। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भी जाम की स्थिति रही। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दुर्ग जाने वाले यात्रियों को अमलेश्वर-मोतीपुर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यह हादसा सड़क सुरक्षा की आवश्यकता को फिर उजागर करता है। प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix