
Durg Police: की संयुक्त कार्रवाई: लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त अभियान
दुर्ग, 16 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुर्ग जिला पुलिस और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, सायरन का दुरुपयोग करने और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था।

पुलिस की इस विशेष मुहिम के तहत कुल 89 वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई की गई, जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट एवं बीएनएस के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों को नोटिस और चालान दिए गए। खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले 14 वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं, सायरन का गलत इस्तेमाल करने वाले इनोवा कार के चालक पर ₹5,000 का चालान किया गया।
पुलिस और यातायात विभाग ने जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट लगाए। अभियान के तहत थाना भिलाई नगर में 6, भिलाई भट्टी में 3, सुपेला में 2, पुरानी भिलाई में 2 तथा छावनी में 1 वाहन को जब्त किया गया। इसके अलावा, 75 वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालानी कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात के नियमों का पालन करें और शांति व सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सहयोग दें। पुलिस ने कहा है कि अशांति फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



