
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएँ
15 अगस्त 2025
राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और राज्यवासियों को संबोधित किया।

उन्होंने घोषणा की कि रायपुर में जल्द ही
- पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार होगा।
- इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई नई योजनाओं की घोषणा की,
- जिनमें ग्रामीण इलाकों में अस्पतालों का उन्नयन और स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा शामिल है।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास और शांति दोनों को साथ लेकर चलना है।
कार्यक्रम में बच्चों के सांस्कृतिक प्रदर्शन और देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



