March 2, 2026
Raipur : मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख की सामग्री जप्त

Raipur : मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख की सामग्री जप्त

Aug 16, 2025

रायपुर, 16 अगस्त 2025

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत काशीनगर स्थित मुक्ति धाम के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 6.30 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), तीन मोबाइल फोन, बिक्री की रकम और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू कुल लगभग 1,20,000 रुपये कीमत की सामग्रियां जप्त की।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लायर्स व स्थानीय नेटवर्क के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में 14 अगस्त को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अपने पास हेरोईन (चिट्टा) रखकर बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री नरेश पटेल के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

टीम ने मुखबिर की सूचना पर चिन्हित आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अर्पित लाल मरकाम (31 वर्ष), मनीष राजपाल (24 वर्ष) और नयन भाटिया (19 वर्ष) निवासी रायपुर बताया। तलाशी में इनके पास मादक पदार्थ रखा हुआ मिला।

पुलिस ने इनके विरुद्ध तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 516/25 धारा 21(बी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी और अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix