
विश्व अंगदान दिवस 2025 : रायपुर में जन जागरूकता के लिए रैली, ‘अंगदान-महादान’ का संदेश
Raipur , 15 अगस्त 2025
विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य समाज में अंगदान के महत्व को लेकर जन जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना रहा। इसकी अगुवाई संस्थान के निदेशक और वरिष्ठ चिकित्सकों ने की। रैली का आयोजन चिकित्सा शिक्षा विभाग, प्रत्यारोपण समन्वय समिति और विभिन्न नर्सिंग संस्थानों के सामूहिक प्रयास से हुआ।

रैली की शुरुआत और आयोजन
सुबह 6:30 बजे एम्स के जनसंर्पक परिसर से अंगदान रैली प्रारंभ हुई। इसमें एम्स रायपुर के विद्यार्थियों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। हाथों में ‘अंगदान-महादान’, ‘जीवन बचाइये, अंगदान करिए’ जैसे संदेशों की तख्तियां लिए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ शहरवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया। रैली में अंगदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के लिए समाज का आह्वान किया गया।

विशेषज्ञों का संबोधन
रैली के समापन पर एम्स के निदेशक और वरिष्ठ चिकित्सकों ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, “अंगदान सबसे बड़ा मानवता का कार्य है, जिससे असंख्य लोगों को नई जिंदगी मिलती है। समाज में अंगदान को लेकर पुरानी सोच और डर को दूर करने की आवश्यकता है।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



