March 2, 2026
Car के Secret Chamber में मिले 4 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दो युवक किए गिरफ्तार

Car के Secret Chamber में मिले 4 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दो युवक किए गिरफ्तार

Aug 15, 2025

खैरागढ़, छत्तीसगढ़ | 15 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में गुरुवार की शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार के सीक्रेट चैम्बर से करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। ये सभी रुपये 500-500 के बंडलों में सीट के नीचे छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने इस मामले में गुजरात के दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

कैसे हुआ खुलासा?
खैरागढ़ पुलिस शुक्रवार को शहर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार के चालक और उसके साथी की हरकतें देख पुलिस को शक हुआ। जब कार की गहन तलाशी ली गई, तो पहली नजर में कुछ नहीं मिला, लेकिन अनुभवी पुलिसकर्मियों ने महसूस किया कि कार सीट के नीचे जगह असामान्य है। सीट हटाकर देखा गया तो नीचे सीक्रेट चैम्बर बने हुए थे, जिनमें नोटों के बंडल छिपाकर रखे गए थे।

संदेह और जांच जारी
पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इतनी बड़ी रकम अवैध लेन-देन या हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल पकड़े गए युवकों ने रुपयों के स्रोत के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और आयकर विभाग को भी बुला लिया गया है।

पुलिस की सतर्कता से बड़ा खुलासा
खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक ने कहा, “यह अब तक की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी है। हमारे जवानों ने सतर्क रहकर बड़ी रकम को नगर में घूमने से पहले ही पकड़ लिया। टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे संभव हैं।”

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix