
नवा Raipur में स्टंट करने वाले 9 बाइकर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर हुए थे वायरल
कुछ दिनों पहले नवा रायपुर की सड़कों पर अज्ञात बाइक राइडर्स द्वारा खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुए थे। इन स्टंट्स से न केवल स्टंट करने वालों की बल्कि आम राहगीरों की जान को भी खतरा था।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि आगामी 15 अगस्त 2025 को भी बाइक राइडर्स नवा रायपुर की सड़कों पर इकट्ठा होकर स्टंट करने की योजना बना रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, वीडियो में दिख रहे राइडर्स की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 9 बाइक राइडर्स को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से स्टंट में उपयोग की गई 7 दोपहिया वाहन जब्त किए।

इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और थाना मंदिर हसौद में प्रतिबंधात्मक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेजा गया।

पुलिस की चेतावनी और अपील
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि चलते वाहन में किसी भी प्रकार का स्टंट न करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची
- सागर भारती पिता पन्ना भारती, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम छतौना, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर।
- शेखर निषाद पिता टीकम निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी परसदा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर।
- दानिश कुरैशी पिता अजीम कुरैशी, उम्र 18 वर्ष, निवासी बरौंडा बाजार, थाना कोतवाली, जिला महासमुंद।
- मुकेश चंद्राकर पिता नरोत्तम चंद्राकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी, थाना खमतराई, रायपुर।
- विशाल चंद्रवंशी उर्फ विक्की पिता शत्रुहन चंद्रवंशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास सिलतरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
- एवज देवांगन उर्फ एजे पिता रामस्वरूप देवांगन, उम्र 21 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार बीरगांव, थाना उरला, रायपुर।
- तुषार निषाद पिता नरोत्तम निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम अछोली, थाना उरला, रायपुर।
- रवि बैरागी पिता पर्वत सींग, उम्र 24 वर्ष, निवासी अशोक नगर सांईनाथ चौक, थाना गुढ़ियारी, रायपुर।
- टिकेश्वर साहू पिता गणेश राम साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी डॉ. राजेंद्र नगर, थाना उरला, रायपुर।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



