March 2, 2026
CBI अधिकारी बनकर महिला से ठगी — 5 दिन तक डिजिटल नजरबंदी में रही पीड़िता

CBI अधिकारी बनकर महिला से ठगी — 5 दिन तक डिजिटल नजरबंदी में रही पीड़िता

Aug 14, 2025

दिनांक 08.07.2025 को सेक्टर-7 भिलाई निवासी श्रीमती शोभा झा थाना उपस्थित होकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि दिनांक 01.07.2025 को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को CBI और क्राइम ब्रांच कोलावा का अधिकारी बताया।

मनी लॉन्ड्रिंग व ठगी के झूठे आरोप लगा कर डराया गया

साइबर अपराधी ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि वह एक बड़े अपराध – मनी लॉन्ड्रिंग व ठगी – में संलिप्त हैं। उसे बताया गया कि IPC की धाराएं 198, 223 और 420 उसके खिलाफ लगाई गई हैं। ठग ने डर का माहौल बनाते हुए कहा कि शोभा झा को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।

डिजिटल नजरबंदी: घर में ही 5 दिन तक रखी गई नजरबंद

कॉल के बाद, ठगों ने पीड़िता को उसके ही घर में पाँच दिनों तक डिजिटल नजरबंद कर दिया। इस दौरान वह मानसिक रूप से प्रताड़ित की जाती रही और किसी से संपर्क नहीं करने की चेतावनी दी गई। उन्हें हर समय मोबाइल पर निगरानी में रखा गया।

गहने गिरवी रखकर ठगों के खातों में भेजी रकम

डर के कारण पीड़िता ने अपनी जमा पूंजी और गहनों को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर रकम एकत्र की। उसके बाद वह अपने पेंशन खाते में धनराशि जमा कर, ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में RTGS के माध्यम से राशि ट्रांसफर करती रही।

थाना भिलाई में अपराध दर्ज, जांच जारी

श्रीमती शोभा झा की शिकायत पर भिलाई पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix