
किश्तवाड़ में बादल फटा, 12 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड्डर सब-डिवीज़न के चशोती गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। यह गांव मचैल माता मंदिर यात्रा का शुरुआती बिंदु है, जहां भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। अचानक आई बाढ़ से दर्जनों लोग मलबे में दब गए और कई तंबू व मकान बह गए।

प्रशासन ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। अब तक 12 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। बचाव कार्य जारी है और स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना व पुलिस की टीमें मौके पर लगी हैं। इस घटना के चलते मचैल माता यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र में हुई इस प्राकृतिक आपदा से गांव का बड़ा हिस्सा बर्बाद हो गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है, जबकि मेडिकल टीमों और राहत सामग्री को भी घटनास्थल पर भेजा गया है
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



