
खारुन नदी में डूबने से किशोर की मौत: पिकनिक के दौरान तेज बहाव ने ली जान
दुर्ग। जिले के खारुन नदी में मंगलवार को दुखद घटना घटी, जब एक किशोर की तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। मृतक रायपुर से अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए दुर्ग आया था। पिकनिक के दौरान सभी दोस्त नदी में नहाने गए, तभी अचानक किशोर गहरे पानी और तेज बहाव में बह गया।

घटना के मुताबिक, किशोर तैरने में असमर्थ था। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी के तेज प्रवाह में ओझल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किशोर के शव को बाहर निकाला गया।
परिजनों का कहना है कि किशोर पहली बार नदी में नहाने गया था और उसे तैरना नहीं आता था। दोस्तों के साथ मस्ती-मजाक के दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतक के परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल स्रोतों में नहाने के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



