
रायपुर में सब्जी वालों को एक साथ मिले 17 ट्रैफिक चालान, लोगों ने जताई नाराज़गी
रायपुर। 14 अगस्त 2025 को शहर के फल-सब्जी बाज़ार क्षेत्र में अचानक ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटे जाने से दुकानदारों और विक्रेताओं के बीच हड़कंप मच गया। ताज़ा कार्रवाई में एक दुकानदार को 17 चालान थमा दिए गए, वहीं अन्य दुकानदारों को भी अलग-अलग कारणों से फाइन किए गए। लोगों का कहना है कि बिना हेलमेट, 100 मीटर बाइक-राइड या सड़क पर ऑटो खड़ा रखने जैसे मामलों में भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। कई दुकानदारों को एक ही दिन में 7-7 चालान मिल गए, जिससे पूरे इलाके में गुस्सा और चिंता का माहौल है।

क्या है मामला?
ट्रैफिक पुलिस की टीम ने पुष्पक बस स्टैंड के पास सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन लोगों पर भी चालान काटा गया, जो बाइक या ऑटो से सब्जी या फल लाकर केवल सड़क किनारे खड़े थे। दुकानदारों का कहना है कि वे रोज़ाना ऐसी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर असर पड़ रहा है।
लोगों की प्रतिक्रिया
दुकानदारों का आरोप है कि कई बार बिना सही वजह के चालान थमा दिया जाता है। फुंडहर जैसे इलाकों में हर घर पर रोज़ 5-10 रसीदें पहुंच रही हैं। लोगों ने प्रशासन से राहत देने की मांग की है ताकि वे आसानी से अपना रोजगार चला सकें।
प्रशासन का पक्ष
ट्रैफिक विभाग का कहना है कि शहर में वाहन नियमों का पालन जरूरी है। बिना हेलमेट, गलत पार्किंग व सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहनों की खड़े होने की वजह से दुर्घटना का खतरा रहता है। इसलिए नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



