
राज्यपाल रमेन डेका द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए 5.55 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने समाज के जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख 55 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। राज्यपाल डेका के इस कदम से प्रदेश के अलग-अलग वर्गों के लोगों को राहत मिली है।

टी.बी. मरीजों के लिए विशेष सहायता
राज्यपाल ने कोण्डागांव जिले के 10 टी.बी. मरीजों की सहायता हेतु पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए 30 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की है। यह राशि स्वेच्छानुदान मद से दी गई है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य सुधार में सहयोग मिलेगा। प्रत्येक मरीज को प्रति माह 500 रुपए के हिसाब से 6 माह तक सहायता दी जाएगी।
बालिकाओं के छात्रावास के लिए आर्थिक सहयोग
रानी मां गाइदिनलेयू कन्या छात्रावास, बोरो हाफलॉग में अध्ययनरत 30 बालिकाओं के कल्याण के लिए राज्यपाल ने 2 लाख 50 हजार रुपए की सहायता मंजूर की है। यह राशि छात्राओं की शिक्षा, भोजन और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उपयोग की जाएगी।
बीमारियों, शिक्षा और स्वरोजगार के लिए मदद
विभिन्न बीमारियों के इलाज, शिक्षा, स्वरोजगार तथा अन्य प्रयोजनों हेतु 22 जरूरतमंदों को 2 लाख 75 हजार रुपए की आर्थिक अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इस सहायता से लाभार्थियों को जीवन की परेशानियों से उबरने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



