
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वंतंत्रता दौड़ लगाई
14 अगस्त 2025, रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दौड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के तहत शहरवासियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल से दौड़ की शुरुआत की, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के दौरान सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का माहौल पैदा कर रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “हर नागरिक देश, राज्य और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहे। आज़ादी के जश्न का असली अर्थ है कि हर भारतीय अपने दायित्व को निभाने के लिए तत्पर रहे।”

स्थानीय प्रशासन व आयोजकों ने स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी जागरूकता को बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया। पूरे शहर में इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह देखा गया और जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



