March 4, 2026
Aarang  हत्याकांड का खुलासा: 12 घंटे में 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Aarang हत्याकांड का खुलासा: 12 घंटे में 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Aug 13, 2025


अज्ञात युवक की झुरमुट टीला में मिली थी संदिग्ध अवस्था में लाश
रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। ग्राम राटाकाट रोड के पास ढोलापारा नहर पुलिया के समीप मिट्टी के टीले में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


खाने-पाने का लालच देकर रची गई हत्या की साजिश
जांच में पता चला कि मृतक गिरिजाशंकर धीवर (उम्र 28 वर्ष, निवासी भोथली) की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। मुख्य आरोपी मधुसूदन लोधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक को शराब और पैसे का लालच देकर राटाकाट रोड के सुनसान इलाके में बुलाया और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।


छह लोग थे हत्या में शामिल
पुलिस की गहन जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस हत्याकांड में मधुसूदन लोधी के साथ डीगेश्वर लोधी, जयप्रकाश लोधी, कमल उर्फ भकलू, अजय निषाद और नीलकंठ लोधी उर्फ बिल्ला शामिल थे। हत्या का कारण मृतक और मुख्य आरोपी मधुसूदन के बीच पुराना मनमुटाव और रक्षाबंधन के एक दिन पहले हुआ झगड़ा था।
12 घंटे में सुलझा मामला
दिनांक 12.08.2025 को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान गिरिजाशंकर धीवर के रूप में हुई, जो राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। रायपुर से एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और साइबर सेल की मदद से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।
जांच में खुलासा: पुरानी रंजिश और बदले की साजिश
पुलिस को पता चला कि मृतक और मधुसूदन लोधी के बीच काम के भुगतान को लेकर विवाद था। मधुसूदन ने बताया कि गिरिजाशंकर ने उसकी पत्नी के सामने अश्लील गालियां दी थीं, जिससे गुस्साए मधुसूदन ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। मृतक को हिसाब-किताब के बहाने बुलाकर शराब पिलाई गई और फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
साक्ष्य छुपाने की कोशिश नाकाम
आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए गमछे को हथमार तालाब के पास जला दिया और मृतक का मोबाइल झलमला तालाब में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए। हत्या के बाद मधुसूदन ने अपने सहयोगी आरोपियों को पार्टी भी दी थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
इस मामले को सुलझाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री संदीप मित्तल और नगर पुलिस अधीक्षक श्री लंबोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आरंग राजेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी परेश पांडे, उपनिरीक्षक चेतन दुबे, सउनि सोनप्रसाद राजेत्री, आरक्षक महेंद्र बघेल, युगलकिशोर चन्द्राकर, लवकुमार पटेल, दीनदयाल सोनवानी, लक्ष्मीलाल सिन्हा, सैनिक दुर्गेश चन्द्राकर, प्रआर विरेंद्र भार्गव, आरक्षक टुकेश निषाद और लक्ष्मीनारायण साहू ने इस कार्यवाही में सक्रिय योगदान दिया।
मृतक
नाम: गिरिजाशंकर धीवर
पिता: चन्द्रिका धीवर
उम्र: 28 वर्ष
निवासी: ग्राम भोथली, थाना आरंग, जिला रायपुर
गिरफ्तार आरोपी

मधुसूदन लोधी उर्फ मधु, पिता स्व. मुकेश लोधी, उम्र 27 वर्ष, निवासी भोथली, थाना आरंग
डीगेश्वर लोधी, पिता मनोज लोधी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ठाकुरदियापारा, खमतराई रोड, आरंग
जयप्रकाश लोधी, पिता देवराज लोधी, उम्र 25 वर्ष, निवासी नया बिजली ऑफिस के पास, आरंग
कमल उर्फ भकलू, पिता संतोष लोधी, उम्र 20 वर्ष, निवासी अवंती चौक, आरंग
अजय निषाद, पिता रूपेश निषाद, उम्र 18 वर्ष, निवासी रामनगर चौक, आरंग
नीलकंठ लोधी उर्फ बिल्ला, पिता यादराम लोधी, उम्र 19 वर्ष, निवासी अवंती चौक, आरंग
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix