March 6, 2026
शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला शोएब ढेबर जेल भेजा गया

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला शोएब ढेबर जेल भेजा गया

Aug 12, 2025

रायपुर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और गलत व्यवहार के आरोप में शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई केंद्रीय जेल रायपुर में मुलाकात कक्ष में हुई घटना के बाद की गई, जहां आरोपी ने प्रहरी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नियमों का उल्लंघन किया।


मुलाकात कक्ष में हंगामा और शासकीय कार्य में बाधा
दिनांक 04.08.2025 को केंद्रीय जेल रायपुर में विचाराधीन बंदी अनवर ढेबर के पुत्र शोएब ढेबर ने मुलाकात कक्ष में तैनात प्रहरी को धमकी देना और गाली-गलौज करना मामले की जांच में थाना गंज पुलिस ने पाया कि शोएब ढेबर ने प्रहरी को गाली-गलौज करते हुए अवैध रूप से मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर अपने पिता से मुलाकात करने की कोशिश की। इस दौरान उसने शासकीय कार्य में बाधा डाली और जेल के नियमों का उल्लंघन किया। इसके आधार पर थाना गंज में शोएब ढेबर के खिलाफ अपराध क्रमांक 204/25, धारा 296, 329, 211 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।


त्वरित कार्रवाई, जेल भेजा गया आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना गंज की टीम ने शोएब ढेबर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी का विवरण
नाम: शोएब ढेबर
पिता का नाम: अनवर ढेबर
उम्र: 26 वर्ष
निवासी: बैरन बाजार, छत्तीसगढ़ कॉलेज के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix