
Nagar Nigam के गार्डन में बना लिया खटाल, सेक्टर 4 के निवासियों ने की शिकायत
Bhilai nagar टाउनशिप क्षेत्र में निगम द्वारा बनाए गए उद्यान अब असामाजिक तत्वों के ठिकाने बनते जा रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर 4 का है, जहां निगम उद्यान के भीतर एक खटाल बना लिया गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां मवेशी बांधने के साथ-साथ असामाजिक तत्व नशीले पदार्थों का सेवन और अश्लील हरकतें करते हैं, जिससे क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है।
सेक्टर 4 के पार्क में बने इस अवैध खटाल की शिकायत निवासियों ने निगम से की, लेकिन कार्रवाई न होने से लोग परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि रात के समय यहां असामाजिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं और सुबह पार्क में गंदगी का अंबार लग जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्क में खुलेआम मवेशी चरते हैं और उनके गोबर से मैदान गंदा हो गया है। इससे न सिर्फ बच्चों और बुजुर्गों के टहलने में दिक्कत होती है, बल्कि पार्क की सुंदरता भी बिगड़ रही है।

निवासियों— प्रमोद, जोगी शर्मा, संदीप, प्रकाश गुप्ता, सोनी सोहेलवाला और अन्य ने मांग की है कि नगर निगम तुरंत कार्रवाई कर खटाल हटाए और पार्क को फिर से स्वच्छ व सुरक्षित बनाए। शिकायत आयुक्त राजेश कुमार पांडेय तक पहुंचाई गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



