
Jamul: अटल आवासों में पुलिस का तड़के Checking अभियान, 31 संदिग्धों की हुई पहचान
जामुल, 11 अगस्त 2025
जामुल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस ने बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) छावनी हरीश पाटिल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक हेमप्रकाश नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक ममता अली के मार्गदर्शन में की गई। अभियान तड़के सुबह 5 बजे से शुरू हुआ और इसमें भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने घासीदास नगर और कुरूद स्थित नालंदा स्कूल के पीछे बने अटल आवासों में दबिश दी। इस दौरान वहां रह रहे कुल 321 लोगों के आधार कार्ड, परिचय पत्र और अन्य पहचान दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में 31 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई, जिनके फिंगरप्रिंट लेकर उन्हें नाफिस कार्यालय में सत्यापन के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन अटल आवासों में निम्न वर्ग के लोग रहते हैं, जो रोज़ी-मज़दूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोग अन्य जिलों और राज्यों से काम की तलाश में आए हैं, जिनका मूल निवास स्थान भी सत्यापित किया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



