March 6, 2026
रायपुर: Pizza delivery boy की हत्या करने वाला आरोपी पप्पू यादव 2 घंटे में गिरफ्तार

रायपुर: Pizza delivery boy की हत्या करने वाला आरोपी पप्पू यादव 2 घंटे में गिरफ्तार

Aug 11, 2025

रायपुर, 11 अगस्त 2025 – राजधानी रायपुर में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय की चाकू मारकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना को अंजाम देने के महज दो घंटे के भीतर आरोपी पप्पू यादव को पुलिस ने धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला?

प्रार्थी देवेंद्र भोलावे, निवासी न्यू चंगोराभाठा, रायपुर और पेशे से पेसिफिक वर्क फोर्स में कर्मचारी हैं, ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके सहकर्मी हेमंत कुमार, जो डिलिवरी ब्वॉय के रूप में कार्यरत था, को दिनांक 10 अगस्त 2025 को कन्हैया ध्रुव नामक ग्राहक के ऑर्डर पर पिज्जा डिलीवर करने भेजा गया था।

जब काफी देर बाद भी हेमंत वापस नहीं लौटा, तो देवेंद्र ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। कॉल किसी अनजान युवक ने उठाया और बताया कि हेमंत कुमार को चाकू मार दिया गया है और उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के दौरान हेमंत की मौत हो गई।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 335/25 के तहत धारा 109(1), 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पश्चिम क्षेत्र एएसपी डी.आर. पोर्ते, क्राइम एएसपी संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन, डीएसपी संजय सिंह तथा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए।

2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने गवाहों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पप्पू यादव की तलाश शुरू की। संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और घटना के महज 2 घंटे बाद आरोपी को धर दबोचा गया।

पूछताछ में पप्पू यादव ने हेमंत कुमार से विवाद होने की बात स्वीकार की और बताया कि गुस्से में आकर उसने चाकू से हमला कर दिया, जिससे हेमंत की जान चली गई।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: पप्पू यादव

पिता का नाम: नीलू यादव

उम्र: 23 वर्ष

पता: बिजली ऑफिस के पास, चंगोराभाठा, थाना डीडी नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़)

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix