March 7, 2026
सूदखोरी कर 25 लाख की अवैध वसूली का प्रयास, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूदखोरी कर 25 लाख की अवैध वसूली का प्रयास, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Aug 11, 2025

दुर्ग, 11 अगस्त 2025 – थाना पदमनाभपुर पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए रायपुर निवासी शब्बीर जैदी को गिरफ्तार किया है, जो एक व्यक्ति से जबरन 25 लाख रुपये की अवैध वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में संलिप्त था। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

क्या है मामला?
पीड़ित नागेश्वर प्रसाद चंद्रा (उम्र 42 वर्ष), निवासी शीतलानगर बोरसी, दुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में पारिवारिक कारणों से उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उसने अपने कॉलेज के पूर्व साथी शब्बीर जैदी से 1,44,400 रुपये उधार लिए थे। ब्याज सहित यह राशि 1,64,800 रुपये चुकता कर दी गई थी।

हालांकि, शब्बीर जैदी ने उधारी के एवज में लिए गए कोरे चेक का दुरुपयोग करते हुए उसमें जबरन 25 लाख रुपये भर दिए और यह रकम वसूलने के लिए पीड़ित के नाम पर एक कानूनी नोटिस भिजवाया। यही नहीं, आरोपी ने पीड़ित के मकान के रजिस्ट्री दस्तावेज और पैतृक भूमि के कागजात की प्रतियाँ भी अपने पास रख ली थीं।

धमकी और वीडियो बनाकर दबाव
शिकायत के अनुसार, 27 जुलाई 2025 को आरोपी दुर्ग स्थित पीड़ित के घर पहुंचा और बच्चों को उठाने की धमकी दी। इसके बाद उसे रायपुर बुलाकर जबरदस्ती 25 लाख रुपये देने का दबाव बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया गया। यह सब पीड़ित के लिए मानसिक रूप से बेहद कष्टदायक रहा।

थाना पदमनाभपुर में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 278/2025 के तहत धारा 308(2)(5), 351(2) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा-4 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शब्बीर जैदी को 10 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix