March 8, 2026
Durg नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली Head Constable मोनिका बर्खास्त

Durg नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली Head Constable मोनिका बर्खास्त

Aug 11, 2025

Durg पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल मोनिका सनी उर्फ मोनिका गुप्ता को पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मोनिका पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर बड़ी रकम वसूलने का आरोप था। बैकुंठधाम कैंप-2 निवासी अजय गुप्ता की शिकायत पर छावनी पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

जांच में सामने आया कि मोनिका ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस नियमावली और सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन किया। 28 अक्टूबर 2024 से शुरू हुई विभागीय जांच में उन्होंने सहयोग नहीं किया। 15 जुलाई 2025 को जांच अधिकारी की रिपोर्ट में उनके कृत्य को पुलिस बल की गरिमा और शुचिता के खिलाफ बताया गया। 16 जुलाई को पक्ष रखने का अवसर मिलने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

जांच में यह भी पाया गया कि उनका आचरण अनुशासनहीन था, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। नतीजतन, छत्तीसगढ़ पुलिस नियमावली के तहत उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए की गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix