March 4, 2026
Bhilai-03 पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सगे भाई ने की भाई की हत्या, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

Bhilai-03 पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सगे भाई ने की भाई की हत्या, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

Aug 10, 2025

दिनांक: 10 अगस्त 2025
दुर्ग, छत्तीसगढ़

भिलाई-03 थाना पुलिस ने पारिवारिक कलह के चलते हुए एक सनसनीखेज हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने ही सगे भाई की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी।

मामले का विवरण:
दिनांक 09 अगस्त 2025 की रात करीब 11:30 बजे, प्रार्थी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे भाई शरद कुमार ठाकुर और मंझले भाई डामन सिंह ठाकुर के बीच गाली-गलौज और झगड़ा हो रहा था। झगड़े के दौरान शरद कुमार ठाकुर ने घर में रखे लकड़ी फाड़ने वाले टंगिया से डामन सिंह ठाकुर के गले पर वार किया। प्रार्थी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने प्रार्थी पर भी टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उनके पीठ और गाल पर चोटें आईं।

डामन सिंह ठाकुर गले में गंभीर चोट के कारण अचेत हो गए। प्रार्थी ने उन्हें पानी पिलाया और सोने के लिए छोड़ दिया। अगली सुबह, जब प्रार्थी के पड़ोसी सालिक राम देवांगन उनके घर आए, तब प्रार्थी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सालिक राम ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस के माध्यम से डामन सिंह ठाकुर को प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया, जहां से उन्हें दुर्ग अस्पताल रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में डामन सिंह ठाकुर की मृत्यु हो गई।

प्रार्थी की शिकायत पर भिलाई-03 थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में हत्या का अपराध सिद्ध होने पर अपराध क्रमांक 309/2025 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई:
थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शरद कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या का कारण पारिवारिक कलह था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: शरद कुमार ठाकुर
  • उम्र: 27 वर्ष
  • पता: डबरापारा, दक्षिण रेलवे पटरी के किनारे, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix